|| जग में सुंदर हैं दो नाम ||
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
माखन ब्रज में एक चुरावे,
एक बेर भिलनी के खावे ।
प्रेम भाव से भरे अनोखे,
दोनों के हैं काम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
एक ह्रदय में प्रेम बढ़ावे,
एक ताप संताप मिटावे ।
दोनों सुख के सागर हैं,
और दोनों पूरण काम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
एक कंस पापी को मारे,
एक दुष्ट रावण संहारे ।
दोनों दीन के दुःख हरत हैं,
दोनों बल के धाम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
एक राधिका के संग राजे,
एक जानकी संग बिराजे ।
चाहे सीता-राम कहो,
या बोलो राधे-श्याम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
Read in More Languages:- hindiआज राम मेरे घर आए
- hindiआज अयोध्या की गलियों में, घुमे जोगी मतवाला
- hindiआदि अंत मेरा है राम
- hindiघर आये राम लखन और सीता
- hindiबोल सुवा राम राम, मीठी मीठी वाणी रे
- hindiबसाले मन मंदिर में राम
- hindiबधैया बाजे आँगने में
- hindiधुला लो पाँव राघव जी, अगर जो पार जाना है
- hindiधन्य वह घर ही है मंदिर, जहाँ होती है रामायण
- hindiबनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो
- hindiदेखो राजा बने महाराज
- hindiदे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी
- hindiडाल रही वरमाला अब तो जानकी
- hindiचोला माटी के हे राम
- hindiबिना राम रघुनंदन के, कोई नहीं है अपना रे
Found a Mistake or Error? Report it Now

