Shri Krishna

ना जी भर के देखा, ना कुछ बात की

Na Jee Bhar Ke Dekha Naa Kuch Baat Ki Bhajan Hindi Lyrics

Shri KrishnaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| ना जी भर के देखा, ना कुछ बात की ||

ना जी भर के देखा, ना कुछ बात की,
बड़ी आरजू थी, मुलाकात की ।
करो दृष्टि अब तो प्रभु करुना की,
बड़ी आरजू थी, मुलाकात की ॥

गए जब से मथुरा वो मोहन मुरारी,
सभी गोपिया बृज में व्याकुल थी भारी ।
कहा दिन बिताया, कहाँ रात की,
बड़ी आरजू थी, मुलाकात की ॥

चले आयो अब तो ओ प्यारे कन्हिया,
यह सूनी है कुंजन और व्याकुल है गैया ।
सूना दो अब तो इन्हें धुन मुरली की,
बड़ी आरजू थी, मुलाकात की ॥

हम बैठे हैं गम उनका दिल में ही पाले,
भला ऐसे में खुद को कैसे संभाले ।
ना उनकी सुनी ना कुछ अपनी कही,
बड़ी आरजू थी, मुलाकात की ॥

तेरा मुस्कुराना भला कैसे भूलें,
वो कदमन की छैया, वो सावन के झूले ।
ना कोयल की कू कू, ना पपीहा की पी,
बड़ी आरजू थी, मुलाकात की ॥

तमन्ना यही थी की आएंगे मोहन,
मैं चरणों में वारुंगी तन मन यह जीवन ॥

हाय मेरा यह कैसा बिगड़ा नसीब,
बड़ी आरजू थी, मुलाकात की ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download ना जी भर के देखा, ना कुछ बात की PDF

ना जी भर के देखा, ना कुछ बात की PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App