|| मेरो गोपाल झूले पलना ||
मेरो गोपाल झूले पलना,
मदन गोपाल झूले पलना,
पलना पलना पलना,
मेरो गोपाल झूलें पलना,
मदन गोपाल झूले पलना ॥
काहे को सखी बनो रे पालनो,
काहे की बाँधी डोरी,
सोने को पलना रेशम की डोरी,
चित्त करत है चोरी,
पलना ललना दोनों ते मेरी,
नजर हटे ना एक पल ना,
मेरो गोपाल झूलें पलना,
मदन गोपाल झूले पलना ॥
कौन लला को पलना झुलावे,
लोरी कौन सुनावे,
नंदराय जी पलना झुलावे,
जसोदा लोरी गावे,
रंग सांवरो सुघड़ लाल छब,
जाने हस हस छलना,
मेरो गोपाल झूलें पलना,
मदन गोपाल झूले पलना ॥
मथुरा जी ते ले के निकरो,
सिर पर आंधी पानी,
बिच में मिल गई जमुना मैया,
अपनी ही पटरानी,
कल कल करती नदी ने पाए,
बिन पग धोए कल ना,
मेरो गोपाल झूलें पलना,
मदन गोपाल झूले पलना ॥
रात ही रात नगर घर बदलो,
बदले बाबुल मैया,
त्रेताजुग को राम बन्यो,
द्वापर में कृष्ण कन्हैया,
रूप बदलने वाले मोहन,
तू हमसे ना बदलना,
मेरो गोपाल झूलें पलना,
मदन गोपाल झूले पलना ॥
मेरो गोपाल झूले पलना,
मदन गोपाल झूले पलना,
पलना पलना पलना,
मेरो गोपाल झूलें पलना,
मदन गोपाल झूले पलना ॥
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now

