Shiva

मेरे सोये भाग जगा भी दो

Mere Soye Bhag Jga Bhi Do Shiv Damaru Wale Bhajan Hindi Lyrics

Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मेरे सोये भाग जगा भी दो ||

मेरे सोये भाग जगा भी दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

मेरी बिगड़ी बात बना भी दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

तुमहे ने कैलाश पति,
लाखो को तारा ।

फिर क्यों न आया,
तुम को ध्यान तुम्हारा ।

खुशियों के फूल तुमने,
दुनिया को बांटे ।

झोली में हमारे क्या,
ये भर दिए कांटे ।

अब तो अपने दिन पलटा दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

मेरे सोये भाग जगा भी दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

मेरी बिगड़ी बात बना भी दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

तेरी तो जटाओ में है,
गंगा का पानी ।

पर न हमारी तुमने,
प्यास बुजाई ।

रावन को लंका देदी,
हे महादानी ।

अपने नसीबो में ये,
दुनिया पुरानी ।

कभी इस का भी चमका दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

मेरे सोये भाग जगा भी दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

मेरी बिगड़ी बात बना भी दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

मेहर का खजाना तेरे,
पास है विध्याता ।

उस में से थोडा बहुत,
मुझको भी दो दाता ।

कब से रोते है हँसा दो,
ओ शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

मेरे सोये भाग जगा भी दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

मेरी बिगड़ी बात बना भी दो,
शिव डमरू वाले,
शंकर भोले भाले ।

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मेरे सोये भाग जगा भी दो PDF

मेरे सोये भाग जगा भी दो PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App