|| जय जय गणपति गौरी नंदन ||
जय जय गणपति गौरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु,
तुम रिद्धि सिद्धि के हो दाता,
हम भक्तन पर बलिहारी प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु ॥
ब्रम्हा विष्णु शिव ध्यान धरे,
मिल देवता सब सम्मान करे,
हम करते है वंदन तेरा,
और आए शरण तिहारी प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु ॥
हम आस लगाए बैठे है,
तेरा ध्यान लगाए बैठे है,
भक्तन को सच की राह दिखा,
और सबको पार लगाना प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु ॥
शिव शंकर ने वरदान दिया,
तुम प्रथम ही पूजे जाओगे,
मैंने भी प्रथम तुम्हे पूजा है,
मुझे भव से पार लगाना प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु ॥
तीनों लोको में तुम जैसा,
दूजा कोई देव ना दानी है,
जो कोई लाये मुरादें प्रभु,
पूरी सब तुम कर देना प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु ॥
जय जय गणपति गौरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु,
तुम रिद्धि सिद्धि के हो दाता,
हम भक्तन पर बलिहारी प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु ॥
- hindiमेरे लाडले गणेश प्यारे भजन
- hindiकर दो नजरे करम गणपति – भजन
- hindiगौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी – भजन
- hindiसिर्फ मोदक नहीं, यहाँ ‘खोज’ का भोग लगता है – ढुण्ढिराज चतुर्थी की अनसुनी महिमा
- hindiआ जाओ गजानन प्यारे
- hindiआये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना
- hindiआओ विनायक म्हारे आंगणिये पधारो
- hindiआओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
- hindiआना हो श्री गणेशा, मेरे भी घर में आना
- hindiआना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में
- hindiगौरी के लाला हो, मेरे घर आ जाना
- hindiभक्तो के द्वार पधारो
- hindiगजमुखं द्विभुजं देवा लम्बोदरं
- hindiगजानंद वन्दन करते है
- hindiगजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है
Found a Mistake or Error? Report it Now

