आ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है PDF हिन्दी
Download PDF of Aa Jao Sarkar Dil Ne Pukara Hai Bhajan Hindi
Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
आ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है हिन्दी Lyrics
|| आ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है ||
आ जाओ सरकार,
दिल ने पुकारा है,
हारे ये नैनो के तार,
ओझल नजारा है,
आ जाओं सरकार,
दिल ने पुकारा है ॥
फितरत ज़माने की,
बड़ी ही बेगैरत है,
कोई नही यार,
तू ही हमारा है,
आ जाओं सरकार,
दिल ने पुकारा है ॥
जाऊं किस डगर पे मुझको,
नसीहत तो दीजिए,
छाया है अंधकार,
करना उजारा है,
आ जाओं सरकार,
दिल ने पुकारा है ॥
रहमत की अपनी थोड़ी,
वसीयत तो कीजिये,
कहलाते दातार,
भरा भंडारा है,
आ जाओं सरकार,
दिल ने पुकारा है ॥
‘निर्मल’ की रूह से तो,
पूछ करके देखिए,
दूजा मिले ना सार,
श्याम ही गवारा है,
आ जाओं सरकार,
दिल ने पुकारा है ॥
आ जाओ सरकार,
दिल ने पुकारा है,
हारे ये नैनो के तार,
ओझल नजारा है,
आ जाओं सरकार,
दिल ने पुकारा है ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
READ
आ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
