Shri Krishna

लड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा

Addu Gopal Mera Chota Sa Hai Lalaa Bhajan Hindi Lyrics

Shri KrishnaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| लड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा ||

लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल ।
छोटा सा है लला मेरा, करतब करे कमाल,

सबसे पहले मुझे जगाओ,
फिर गंगा जल से नहलाओ,
नई नई पोशाक बनाओ,
बदल बदल कर के पहनाओ.
केसर चन्दन तिलक लगाओ,
गल फूलो की माल,
॥ लड्डू गोपाल मेरा…॥

सिर पे मोर मुकुट की पगड़ी,
कमर बांध सोने की तगड़ी,
नए नए आभूषण लाओ,
प्रेम भाव से मुझे सजाओ,
पैरो में पैजनियां बांधो,
फिर देखो मेरी चाल,
॥ लड्डू गोपाल मेरा…॥

माखन मिश्री मुझे खिलाओ,
केसर डालके दूध पिलाओ,
पापु शर्मा भजन सुनाओ,
सब मिलकर लाड़ लड़ाओ,
झूमो नाचो गाओ,
लेकर हाथो में कड़ताल,
॥ लड्डू गोपाल मेरा…॥

लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल ।
छोटा सा है लला मेरा, करतब करे कमाल,

लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल,
लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल,
लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल ।

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download लड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा PDF

लड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App