अंगना पधारो महारानी – नवरात्रि माता के भजन PDF हिन्दी
Download PDF of Angana Padharo Maharani Bhajan Hindi
Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
अंगना पधारो महारानी – नवरात्रि माता के भजन हिन्दी Lyrics
|| अंगना पधारो महारानी – भजन ||
अंगना पधारो महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
शारदा भवानी मोरी,
शारदा भवानी,
करदो कृपा महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥
ऊँची पहड़िया पे मंदिर बनो है,
मंदिर में मैया को आसन लगो है,
आसन पे बैठी महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥
रोगी को काया दे निर्धन को माया,
बांझन पे किरपा ललन घर आया,
मैया बड़ी वरदानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥
मैहर में ढूंढी डोंगरगढ़ में ढूंढी,
कलकत्ता कटरा जलंधर में ढूंढी,
विजराघवगढ़ में देखानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥
मैहर को देखो या विजराघवगढ़ को,
एकई दिखे मोरी मैया के मढ़ को,
महिमा तुम्हारी नही जानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥
मैया को भार सम्भाले रे पंडा,
हाथो में जिनके भवानी को झंडा,
झंडा पे बैठी महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥
महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए,
‘मोनी’ भी मैया के चरणन में आए,
करदो मधुर मोरी वाणी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥
अंगना पधारो महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
शारदा भवानी मोरी,
शारदा भवानी,
करदो कृपा महारानी,
मोरी शारदा भवानी,
अंगना पधारो महारानी ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowअंगना पधारो महारानी – नवरात्रि माता के भजन
READ
अंगना पधारो महारानी – नवरात्रि माता के भजन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
