|| डमरू बजाए अंग भस्मी रमाए ||
डमरू बजाए अंग भस्मी रमाए,
और ध्यान लगाए किसका,
ना जाने वो डमरू वाला,
ना जाने वो डमरू वाला,
सब देवो में सब देवों में,
है वो देव निराला,
डमरू बजाए अंग भस्मी रमाये,
और ध्यान लगाए किसका ॥
मस्तक पे चंदा,
जिसकी जटा में है गंगा,
रहती पार्वती संग में,
सवारी है बूढ़ा नंदा,
है नंदा,
वो कैलाशी है अविनाशी,
पहने सर्पो की माला,
डमरू बजाए अंग भस्मी रमाये,
और ध्यान लगाए किसका ॥
बाघम्बर धारी,
वो है भोला त्रिपुरारी,
रहता है वो मस्त सदा,
जिसकी महिमा है भारी,
है न्यारी,
वो शिव शंकर है प्रलयंकर,
रहता सदा मतवाला,
डमरू बजाए अंग भस्मी रमाये,
और ध्यान लगाए किसका ॥
सारे मिल गायें,
शिव शम्भू को ध्याये,
जो भी मांगे सो पाए,
दर से खाली ना जाए,
जो आए,
बड़ा है दानी बड़ा ही ज्ञानी,
सारे जग का रखवाला,
डमरू बजाए अंग भस्मी रमाये,
और ध्यान लगाए किसका ॥
डमरू बजाए अंग भस्मी रमाए,
और ध्यान लगाए किसका,
ना जाने वो डमरू वाला,
ना जाने वो डमरू वाला,
सब देवो में सब देवों में,
है वो देव निराला,
डमरू बजाए अंग भस्मी रमाये,
और ध्यान लगाए किसका ॥
- hindiभोलेनाथ है वो मेरे, भोलेनाथ हैं – भजन
- hindiसुबह सुबह ले शिव का नाम – भजन
- odiaଶିବ ଅମୃତବାଣୀ
- hindiमेरे बाबा मेरे महाकाल: शिव भजन
- hindiआज सोमवार है ये शिव का दरबार
- hindiआये है दिन सावन के
- hindiआ जाओ भोले बाबा मेरे मकान में
- hindiआ रही है पालकी
- hindiअब दया करो हे भोलेनाथ
- hindiआयो आयो रे शिवरात्रि त्योहार
- hindiआया पावन सोमवार
- hindiआओ आ जाओ भोलेनाथ
- hindiभक्तो का कल्याण करे रे, मेरा शंकर भोला
- hindiबम बम भोले बोल योगिया
- hindiबोली गौरी सुनो भोला, बात मेरी ध्यान से सुनलो
Found a Mistake or Error? Report it Now

