Shiva

देवों के देव है ये, महादेव कहलाते है

Devon Ke Dev Hai Ye Mahadev Kahlate Hai Bhajan Hindi Lyrics

Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| देवों के देव है ये, महादेव कहलाते है ||

सबको अमृत बांटे,
खुद विष पि जाते है,
देवों के देव है ये,
महादेव कहलाते है ॥

ये औघड़ दानी है,
संग मात भवानी है,
दुनिया दीवानी है,
ये डमरू बजाते है,
देवो के देव है ये,
महादेव कहलाते है ॥

माथे पर है चंदा,
और जटा में है गंगा,
कटे चौरासी फंदा,
जो इनका ध्यान लगाते है,
देवो के देव है ये,
महादेव कहलाते है ॥

गले सर्पो की माला,
तन पे है मृगछाला,
पि के भंग का प्याला,
ये भस्म रमाते है,
देवो के देव है ये,
महादेव कहलाते है ॥

शिव शंकर भोलेनाथ,
रख दो मेरे सिर पे हाथ,
दे दो ‘वशिष्ठ’ का साथ,
हम तुम्हे मनाते है,
देवो के देव है ये,
महादेव कहलाते है ॥

सबको अमृत बांटे,
खुद विष पि जाते है,
देवों के देव है ये,
महादेव कहलाते है ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download देवों के देव है ये, महादेव कहलाते है PDF

देवों के देव है ये, महादेव कहलाते है PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App