डूबतो को बचा लेने वाले
डूबतो को बचा लेने वाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले,
डूबतों को बचा लेने वाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले ||
लाख अपनो को मैने पुकारा,
सब के सब कर गए है किनारा,
अब तो देता ना कोई दिखाई,
मुझको प्यारे है तेरा सहारा,
कौन तुम बिन भवर से निकाले,
कौन तुम बिन भवर से निकाले,
मेरी नैया है तेरे हवाले,
डूबतों को बचा लेने वाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले ||
जिस समय तू बचाने पे आए,
नाँव सीधी बचा के ले जाए,
जिस पे तेरी दया द्रष्टि होवे,
उसपे कैसे कभी आंच आए,
आँधियों में भी तू ही संभाले,
आँधियों में भी तू ही संभाले,
मेरी नैया है तेरे हवाले,
डूबतों को बचा लेने वाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले ||
पृथ्वी सागर में पर्वत बनाए,
तूने धरती पे दरिया बनाए,
चाँद सूरज करोड़ों सितारे,
तूने आकाश में भी बिछाए,
तेरे सब काम जग से निराले,
तेरे सब काम जग से निराले,
मेरी नैया है तेरे हवाले,
डूबतों को बचा लेने वाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले ||
बिन तेरे चैन मिलता नहीं है,
फूल आशा की खिलता नहीं है,
तेरी मर्जी के बिन मेरे प्यारे,
एक भी पत्ता हिलता नहीं है,
तेरे वश में अँधेरे उजाले,
तेरे वश में अँधेरे उजाले,
मेरी नैया है तेरे हवाले,
डूबतों को बचा लेने वाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले ||
डूबतो को बचा लेने वाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले,
डूबतों को बचा लेने वाले,
मेरी नईया है तेरे हवाले ||
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now


