|| गुरु प्रदोष व्रत पूजा विधि ||
- सुबह स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
- अब भगवान शिव की धूप व आरती करें।
- भगवान शंकर को भोग लगाएं।
- फिर शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव की आरती करें।
|| गुरु प्रदोष व्रत के लाभ ||
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु प्रदोष व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। कष्टों से मुक्ति मिलती है। वैवाहिक जीवन में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं। भगवान शिव व श्रीहरि के आशीर्वाद से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
|| गुरु प्रदोष व्रत कथा ||
पौराणिक कथा के अनुसार एक नगर में एक ब्राह्मणी का घर था। उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। उसका अब कोई सहारा नहीं था इसलिए वह सुबह होते ही वह अपने पुत्र के साथ भीख मांगने निकल पड़ती थी। वह खुद का और अपने पुत्र का पेट पालती थी।
एक दिन ब्राह्मणी घर लौट रही थी तो उसे एक लड़का घायल अवस्था में कराहता हुआ मिला। ब्राह्मणी दयावश उसे अपने घर ले आई। वह लड़का विदर्भ का राजकुमार था। शत्रु सैनिकों ने उसके राज्य पर आक्रमण कर उसके पिता को बंदी बना लिया था और राज्य पर नियंत्रण कर लिया था इसलिए वह मारा-मारा फिर रहा था। राजकुमार ब्राह्मण-पुत्र के साथ ब्राह्मणी के घर रहने लगा।
एक दिन अंशुमति नामक एक गंधर्व कन्या ने राजकुमार को देखा तो वह उस पर मोहित हो गई। अगले दिन अंशुमति अपने माता-पिता को राजकुमार से मिलाने लाई। उन्हें भी राजकुमार पसंद आ गया। कुछ दिनों बाद अंशुमति के माता-पिता को शंकर भगवान ने स्वप्न में आदेश दिया कि राजकुमार और अंशुमति का विवाह कर दिया जाए।
वैसा ही किया गया। ब्राह्मणी प्रदोष व्रत करने के साथ ही भगवान शंकर की पूजा-पाठ किया करती थी। प्रदोष व्रत के प्रभाव और गंधर्वराज की सेना की सहायता से राजकुमार ने विदर्भ से शत्रुओं को खदेड़ दिया और पिता के साथ फिर से सुखपूर्वक रहने लगा। राजकुमार ने ब्राह्मण-पुत्र को अपना प्रधानमंत्री बनाया। मान्यता है कि जैसे ब्राह्मणी के प्रदोष व्रत के प्रभाव से दिन बदले, वैसे ही भगवान शंकर अपने भक्तों के दिन फेरते हैं।
Read in More Languages:- hindiसोमवार व्रत कथा पूजा विधि
- hindiसोलह (16) सोमवार व्रत कथा एवं पूजा विधि
- hindiभौम प्रदोष व्रत कथा और पूजा विधि
- hindiशिव पार्वती विवाह कथा
- hindiशिव पार्वती की अमरनाथ धाम कथा
- marathiमहाशिवरात्री व्रत कहाणी
- hindiमासिक शिवरात्रि पौराणिक कथा
- hindiमहाशिवरात्रि व्रत की पौराणिक कथा
- hindiपंगुनी उथिराम कथा
- hindiकोकिला व्रत कथा
- hindiसोमवती अमावस्या व्रत कथा
- hindiविश्वेश्वर व्रत कथा और व्रत की पूजा विधि
- hindiमंशा महादेव व्रत कथा एवं पूजन विधि
- gujaratiદિવાસો વ્રત કથા
- hindiबैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग प्रादुर्भाव पौराणिक कथा
Found a Mistake or Error? Report it Now
Download गुरु प्रदोष व्रत कथा एवं पूजा विधि MP3 (FREE)
♫ गुरु प्रदोष व्रत कथा एवं पूजा विधि MP3