हनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके PDF हिन्दी
Download PDF of Hanuman Ne Kar Diya Kaam Chutki Bajay Karke Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
हनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके हिन्दी Lyrics
|| हनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके ||
सारे हार गए जोर लगाई करके,
हनुमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
सीता को रावण हर लाया,
चिंतित थे श्री राम,
सात समंदर लांघे कैसे,
कौन करे ये काम,
सिया की सुध ल्याया,
लंका जलाई करके,
हनूमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
शक्ति बाण लगी लक्ष्मण को,
घबराए श्री राम,
कौन है ऐसा वीर,
बचाए लक्ष्मण जी के प्राण,
बचाया लक्ष्मण को,
संजीवन लाए करके,
हनूमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
भक्तों का ये संकट काटे,
संकट मोचन नाम,
‘सौरभ मधुकर’ बजरंगी का,
सालासर में धाम,
अपने भक्तो को,
गले से लगाए करके,
हनूमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
सारे हार गए जोर लगाई करके,
हनुमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowहनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके
READ
हनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
