हे माँ मुझको ऐसा घर दे – नवरात्रि माता के भजन PDF हिन्दी
Download PDF of He Maa Mujhko Aisa Ghar De Bhajan Hindi
Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
हे माँ मुझको ऐसा घर दे – नवरात्रि माता के भजन हिन्दी Lyrics
|| हे माँ मुझको ऐसा घर दे – भजन ||
हे माँ मुझको ऐसा घर दे,
जिसमे तुम्हारा मंदिर हो,
ज्योत जगे दिन रैन तुम्हारी,
तुम मंदिर के अन्दर हो।
हे माँ, हे माँ, हे माँ, हे माँ,
जय जय माँ, जय जय माँ।
इक कमरा जिसमे तुम्हारा
आसन माता सजा रहे,
हर पल हर छिन भक्तो का
वहां आना जान लगा रहे।
छोटे बड़े का माँ उस घर में
एक सामान ही आदर हो,
ज्योत जगे दिन रैन तुम्हारी,
तुम मंदिर के अन्दर हो॥
॥ हे माँ मुझको ऐसा घर दे…॥
इस घर से कोई भी खाली
कभी सवाली जाए ना,
चैन ना पाऊं तब तक दाती
जब तक चैन वो पाए ना।
मुझको दो वरदान दया का,
तुम तो दया का सागर हो,
ज्योत जगे दिन रैन तुम्हारी,
तुम मंदिर के अन्दर हो॥
हे माँ मुझको ऐसा घर दे,
जिसमे तुम्हारा मंदिर हो,
ज्योत जगे दिन रैन तुम्हारी,
तुम मंदिर के अन्दर हो।
हे माँ, हे माँ, हे माँ, हे माँ,
जय जय माँ, जय जय माँ।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowहे माँ मुझको ऐसा घर दे – नवरात्रि माता के भजन

READ
हे माँ मुझको ऐसा घर दे – नवरात्रि माता के भजन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
