|| जगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान ||
जगमग हुई अयोध्या नगरी,
रतन सिंहासन राम विराजें,
आई घड़ी महान,
धूमधाम से अवधपुरी में,
हो मंदिर निर्माण,
अँखियाँ तरस गई सदियों से,
झूमे सकल जहान,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥
तड़प रहे थे भक्त राम के,
कब वो शुभ दिन आये,
संतों का संकल्प अवध में,
प्रभु का घर बन जाये,
मन में था विश्वास एक दिन,
प्रभु मंदिर में आएं,
इसके ख़ातिर भक्त हजारों,
हो गए हैं कुर्बान,
धूमधाम से चलो अवध में,
हो मंदिर निर्माण,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥
जले दीप बज रहे नगाड़े,
दे जयघोष सुनाई,
जन- जन में खुशियां है छाई,
घड़ी सुहानी आयी,
भारत माँ के हॄदय पटल पर,
बजने लगी शहनाई,
भक्तों के भगवान विराजें,
संतों के अरमान,
धूमधाम से चलो अवध में,
हो मंदिर निर्माण,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥
रतन सिंहासन राम विराजें,
आई घड़ी महान,
धूमधाम से अवधपुरी में,
हो मंदिर निर्माण,
अँखियाँ तरस गई सदियों से,
झूमे सकल जहान,
जगमग हुई अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥
- hindiजगमग जगमग जोत जली है, आरती श्री राम जी
- hindiहमारा नहीं कोई रे तेरे बिना राम
- hindiजन्मे अवध में राम मंगल गाओ री
- hindiजन्मे अवध में, दशरथ के ललना
- hindiजन्मे है राम रघुरैया, अवधपुर में
- hindiजपा कर बैठ कर बन्दे, राम का नाम प्यारा है
- hindiजरा चलके अयोध्या जी में देखों
- hindiजन मानस में गुंज रहा है, जय श्री राम
- hindiजो भी भला बुरा है, श्री राम जानते है
- hindiजो खेल गये प्राणो पे, श्री राम के लिए
- hindiजो राम का नहीं, किसी काम का नहीं
- hindiजो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे
- hindiकब सुधि लोगे मेरे राम
- hindiजिसको राम नाम रटना पसन्द है
- hindiकण-कण में है राम समाया, जान सके तो जान
Found a Mistake or Error? Report it Now