जहाँ राम की चर्चा होती, आता बजरंग बाला PDF हिन्दी
Download PDF of Jahan Ram Ki Charcha Hoti Aata Bajrang Bala Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
जहाँ राम की चर्चा होती, आता बजरंग बाला हिन्दी Lyrics
|| जहाँ राम की चर्चा होती, आता बजरंग बाला ||
जहाँ राम की चर्चा होती,
आता बजरंग बाला,
मेरा बजरंग बाला,
ओ मेरा बजरंग बाला,
राम नाम की धुन में नाचे,
होके ये मतवाला,
मेरा बजरंग बाला हो,
मेरा बजरंग बाला ॥
राम नाम की माला,
हर दम मेरा बाला जपता,
राम नाम को लेकर,
हर काम को पूरा करता,
चुटकी में हर काम को करता,
मेरा बजरंग बाला,
मेरा बजरंग बाला हो,
मेरा बजरंग बाला ॥
लक्ष्मण की जी की मुरछा से जब,
राम का मन घबराया,
संजीव बूटी लाकर के,
लक्ष्मण का प्राण बचाया,
सीता माँ का पता लगाके,
सारी लंका को जलाया,
मेरा बजरंग बाला,
मेरा बजरंग बाला हो,
मेरा बजरंग बाला ॥
भूत पिसाच निकट नहीं आवे,
जब हनुमत नाम उचारा,
भक्त शिरोमणि राम दुलारा,
पूजे जग इन्हें सारा,
‘मिट्ठू’ केसरी नंदन ये तो,
लाल लंगोटे वाला,
मेरा बजरंग बाला,
मेरा बजरंग बाला हो,
मेरा बजरंग बाला ॥
जहाँ राम की चर्चा होती,
आता बजरंग बाला,
मेरा बजरंग बाला,
ओ मेरा बजरंग बाला,
राम नाम की धुन में नाचे,
होके ये मतवाला,
मेरा बजरंग बाला हो,
मेरा बजरंग बाला ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowजहाँ राम की चर्चा होती, आता बजरंग बाला
READ
जहाँ राम की चर्चा होती, आता बजरंग बाला
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
