Download HinduNidhi App
Shri Ram

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम – भजन

Kaam Hoga Wahi Jise Chahoge Ram Bhajan Hindi

Shri RamBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||

सागर में तेर रहे पत्थर यह सारे,
इनमे बसे है श्री रामजी हमारे,
वही डूब गये पत्थर नही जिनमे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||

लंका जलाए छोटा सा बानर,
असुरो को मार दिया पार किया सागर,
बड़ी महिमा है नाम की, तुम्हारे हे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||

भक्ति में डूबे कहे हनुमान जी
सिने से अपने लगाए है राम जी,
भक्त तुमसा नही कोई, बोले है राम,
भक्त तुमसा नही कोई वीर हनुमान,
भक्त तुमसा नही कोई बलि बलवान,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download काम होगा वही जिसे चाहोगे राम - भजन PDF

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम - भजन PDF

Leave a Comment