Shri Krishna

मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया

Mere O Sanware Tune Kya Kya Nahi Kiya Bhajan Hindi Lyrics

Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया ||

मेरे ओ सांवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया,
जब लगा मैं गिरा,
थामा तूने लिया,
फिर दोबारा ना गिरने दिया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥

अपनों की कहूं,
क्या मैं तुझसे प्रभु,
कौन अपना है ये,
जानता है भी तू,
डाल मुझ पे नज़र,
तू मेरा हमसफर,
है ये जग को बता दिया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥

जिसपे पड़ जाती है,
श्याम तेरी नज़र,
डगमगाती नहीं ,
कभी उसकी डगर,
संकटों ने ना फिर,
मुडके उसकी तरफ,
रुख दोबारा कभी भी किया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥

मेरी है एक अरज,
तुमसे ऐ सांवरे,
देना कुछ भी,
ना देना अहम सांवरे,
गाऊं तेरे मैं गुण,
हर जगह घूम घूम,
श्याम ने क्या से क्या कर दिया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥

मेरे ओ सांवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया,
जब लगा मैं गिरा,
थामा तूने लिया,
फिर दोबारा ना गिरने दिया,
मेरे ओ साँवरे,
तूने क्या क्या नहीं किया ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया PDF

मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App