मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे
मुझे अपने ही रंग में रंगले,
मेरे यार सांवरे,
मेरे यार सांवरे दिलदार सांवरे ||
ऐसा रंग तू रंग दे सांवरिया,
जो उतरे ना जनम जनम तक,
नाम तू अपना लिख दे कन्हैया,
मेरे सारे बदन पर,
मुझे अपना बना के देखो,
एक बार सांवरे ||
श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया,
बिना रंगाये मैं घर नहीं जाउंगी,
बीत जाए चाहे सारी उमरिया,
हरी ना रंगाऊ मैं तो पिली ना रंगाऊंगी,
अपने ही रंग में रंग दे सांवरिया,
ऐसी रंग दे जो रंग नाही छूटे,
धोबिया धोये चाहे सारी उमरिया,
जो नाही रंगो तो मोल ही मंगाए दो,
ब्रज में खुली है प्रेम बजरिया,
या चुनरी को ओड मैं तो यमुना पे जाउंगी,
श्याम की मोपे पड़ेगी नजरिया,
मेरे जीवन की नैया लेजा उस पास सांवरे,
मुझे अपना बना के देखो,
एक बार सांवरे ||
भव सागर में ऐ मनमोहन,
माझी बन कर आना,
ना भटकूँ इधर उधर हे प्यारे,
मुरली मधुर सुनाना,
मेरी जीवन लेजा उस पार सांवरे,
मुझे अपना बना के देखो,
एक बार सांवरे ||
प्रीत लगाना प्रीतम ऐसी,
निभ जाए मरते दम तक,
इसके सिवा ना तुझसे चाहा,
ना कुछ माँगा अब तक,
मेरे कान्हा तुम बिन जीना बेकार सांवरे,
मुझे अपना बना के देखो,
एक बार सांवरे ||
मुझे अपने ही रंग में रंगले,
मेरे यार सांवरे,
मेरे यार सांवरे दिलदार सांवरे ||
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now


