नैन तेरे है कजरारे और घुंगराले बाल
नैन तेरे है कजरारे और घुंगराले बाल,
रूप तुम्हारा देख के मोहन हाल हुआ बेहाल,
अधरों पे तेरे मुरली सोहे राधा रानी साथ है,
वाह वाह क्या बात वाह वाह क्या बात है
रूप तुम्हारा देख के मोहन चाँद सितारे शरमाये,
संवारिये से मिलने देखो सभी देवता है आये,
भोले बाबा डमरू बजाये ब्रह्मा विष्णु साथ है,
वाह वाह क्या बात वाह वाह क्या बात है
कितनी सोहनी कितनी प्यारी तेरी छवि लगती है,
धरती की सारी उपमा तेरे आगे फीकी लगती है,
सभी देवता तुझपर करते फूलो की बरसात है,
वाह वाह क्या बात वाह वाह क्या बात है
नंदलाला का दर्शन करने आये भक्त हज़ार है,
श्याम कहे मुरलीवाला लुटा रहा भण्डार है,
जितना चाहो उतना लूटो कीर्तन की ये रात है,
वाह वाह क्या बात वाह वाह क्या बात है
नैन तेरे है कजरारे और घुंगराले बाल,
रूप तुम्हारा देख के मोहन हाल हुआ बेहाल,
अधरों पे तेरे मुरली सोहे राधा रानी साथ है,
वाह वाह क्या बात वाह वाह क्या बात है
- hindiआयेगा मेरा श्याम, लीले चढ़ करके
- hindiआयो फागण को त्यौहार
- hindiबना दे बिगड़ी बात, मेरे खाटू वाले श्याम
- hindiबस इतनी तमन्ना है, श्याम तुम्हे देखूं
- hindiफागुन की रुत फिर से आई, खाटू नगरी चालो
- hindiएक तू ही है मेरा, बाकी सब है वहम
- hindiदिखा दे थारी सुरतियाँ
- hindiदर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी
- hindiघुमा दें मोरछड़ी
- hindiहै हारें का सहारा श्याम
- hindiहर ग्यारस खाटू में अमृत जो बरसता है
- hindiहम लाड़ले खाटू वाले के हमें बाबा लाड़ लड़ाता है
- hindiझाड़ो मोरछड़ी को लगवाले, हो जासी कल्याण
- hindiकाजल टीको लगवा ले लुन राइ करवा ले
- hindiकलयुग का देव निराला मेरा श्याम है खाटू वाला
Found a Mistake or Error? Report it Now


