ओ मैया मैं तुम्हारा, लगता नहीं कोई PDF हिन्दी
Download PDF of O Maiya Main Tumhara Lagta Nahi Koi Bhajan Hindi
Misc ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
ओ मैया मैं तुम्हारा, लगता नहीं कोई हिन्दी Lyrics
|| ओ मैया मैं तुम्हारा, लगता नहीं कोई ||
ओ मैया मैं तुम्हारा,
लगता नहीं कोई,
पर जितना किया तुमने,
करता नहीं कोई,
ओ मईया मैं तुम्हारा,
लगता नहीं कोई ॥
जब जब भी दिल मेरा,
उदास होता है,
तू मेरे पास खड़ी,
अहसास होता है,
ढूंढा तेरे जैसा माँ,
मिलता नहीं कोई ॥
कोई भी मुसीबत को,
ना पास भटकने दे,
बेटे की अँखियों से,
ना आंसू टपकने दे,
आँचल तेरे जैसा माँ,
रखता नहीं कोई ॥
जब जब भी पुकारूँ मैं,
जब भी फरियाद करूँ,
मुझे ऐसा लगता है,
तुमको नाराज करूँ,
वो गलती करता हूँ जो,
करता नहीं कोई ॥
‘बनवारी’ प्यार मेरा,
पहचानता नहीं,
मेरी गोद में बैठा है,
तू जानता नहीं,
गोदी में किसी को यूँ ही,
रखता नहीं कोई,
ये मत कहना तू मेरा,
लगता नहीं कोई,
माँ जितना किया तुमने,
करता नहीं कोई ॥
ओ मैया मैं तुम्हारा,
लगता नहीं कोई,
पर जितना किया तुमने,
करता नहीं कोई,
ओ मईया मैं तुम्हारा,
लगता नहीं कोई ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowओ मैया मैं तुम्हारा, लगता नहीं कोई
READ
ओ मैया मैं तुम्हारा, लगता नहीं कोई
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
