|| रविवार आरती PDF ||
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।
त्रिभुवन – तिमिर – निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥
ॐ जय अदिति नन्दन…
सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।
दु:खहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥
ॐ जय अदिति नन्दन…
सुर – मुनि – भूसुर – वन्दित, विमल विभवशाली।
अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥
ॐ जय अदिति नन्दन…
सकल – सुकर्म – प्रसविता, सविता शुभकारी।
विश्व-विलोचन मोचन, भव-बन्धन भारी॥
ॐ जय अदिति नन्दन…
कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।
सेवत साहज हरत अति मनसिज-संतापा॥
ॐ जय अदिति नन्दन…
नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी।
वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥
ॐ जय अदिति नन्दन…
सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।
हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥
ॐ जय अदिति नन्दन…
Read in More Languages:- englishRaviwar Aarti
- englishRavivar Aarti
- hindiरविवार आरती
- marathiजय जगत्महरणा – सूर्याची आरती
- englishSurya Dev Ji Ki Aarti
- hindiसूर्य देव जी की आरती
- hindiश्री सूर्य देव आरती: जय जय रविदेव
Found a Mistake or Error? Report it Now
Download रविवार आरती MP3 (FREE)
♫ रविवार आरती MP3