Shri Vishnu

श्री सत्यनारायण आरती

Shri Satyanarayan Aarti Hindi Lyrics

Shri Vishnu ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| श्री सत्यनारायण आरती PDF ||

जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा।
सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा ॥

जय लक्ष्मी रमणा..

रत्न जडि़त सिंहासन अद्भुत छवि राजै।
नारद करत निरंजन, घण्टा ध्वनि बाजै ॥

जय लक्ष्मी रमणा..

प्रगट भये कलि कारण, द्विज को दर्श दियो।
बूढ़ो ब्राह्मण बनकर, कञ्चन महल कियो ॥

जय लक्ष्मी रमणा..

दुर्बल भील कराल, जिन पर कृपा करी।
चन्द्रचूड़ एक राजा तिनकी विपत्ति हरी ॥

जय लक्ष्मी रमणा..

वैश्य मनोरथ पायो, श्रद्धा तज दीनी।
सो फल भोग्यो प्रभु जी, फिर-स्तुति कीन्हीं ॥

जय लक्ष्मी रमणा..

भाव भक्ति के कारण, छिन-छिन रूप धरयो।
श्रद्धा धारण कीनी, तिनको काज सरयो ॥

जय लक्ष्मी..

ग्वाल बाल संग राजा, वन में भक्ति करी।
मनवांछित फल दीन्हा, दीनदयाल हरी ॥

जय लक्ष्मी रमणा..

चढ़त प्रसाद सवायो, कदली फल मेवा।
धूप दीप तुलसी से राजी सत्य देवा ॥

जय लक्ष्मी रमणा..

श्री सत्यनारायण जी की आरती, जो कोई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवांछित फल पावै ॥

जय लक्ष्मी रमणा..

|| इति श्री सत्यनारायण आरती ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download श्री सत्यनारायण आरती MP3 (FREE)

♫ श्री सत्यनारायण आरती MP3
श्री सत्यनारायण आरती PDF

Download श्री सत्यनारायण आरती PDF

श्री सत्यनारायण आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App