Saraswati Maa

श्री शारदा माँ की आरती

Shri Sharda Maa Ki Aarti Hindi Lyrics

Saraswati MaaAarti (आरती संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| श्री शारदा माँ की आरती ||

भुवन विराजी शारदा महिमा अपरम्पार ।
भक्तों के कल्याण को धरो मात अवतार ॥

मैया शारदा तोरे दरबार, आरती नित गाऊँ ।
श्रद्धा का दीया प्रीत की बाती, असुअन तेल चढ़ाऊँ ॥

दर्श तोरे पाऊँ, मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ ।
मन की माला आँख के मोती, भाव के फूल चढ़ाऊँ ॥

दर्श तोरे पाऊँ, मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ ।
बल को भोग स्वांस दिन राती, कंधे से विनय सुनाऊँ ॥

दर्श तोरे पाऊँ, मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ ।
तप को हार कर्ण को टीका, ध्यान की ध्वजा चढ़ाऊँ ॥

दर्श तोरे पाऊँ, मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ ।
माँ के भजन साधु सन्तन को, आरती रोज सुनाऊ ॥

दर्श तोरे पाऊँ, मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ ।
सुमर – सुमर माँ के जस गावें, चरनन शीश नवाऊँ ॥

दर्श तोरे पाऊँ, मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ ।
मैया शारदा तोरे दरबारआरती नित गाऊँ ॥

॥ इति माँ शारदा आरती संपूर्णम् ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

श्री शारदा माँ की आरती PDF

Download श्री शारदा माँ की आरती PDF

श्री शारदा माँ की आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App