तू प्यार का सागर है – भजन PDF हिन्दी
Download PDF of Tu Pyar Ka Sagar Hai Bhajan Hindi
Misc ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
तू प्यार का सागर है – भजन हिन्दी Lyrics
॥तू प्यार का सागर है – भजन॥
तू प्यार का सागर है,
तेरी एक बूँद के प्यासे हम ।
लौटा जो दिया तूने,
चले जायेंगे जहां से हम ।
तू प्यार का सागर है..॥
घायल मन का पागल पंछी,
उड़ने को बेकरार ।
पंख हैं कोमल, आँख है धुंदली,
जाना है सागर पार ।
अब तू ही इसे समझा,
राह भूले थे कहाँ से हम ।
तू प्यार का सागर है..॥
इधर झूम के गाए जिन्दगी,
उधर है मौत खड़ी ।
कोई क्या जाने कहाँ है सीमा,
उलझन आन पड़ी ।
कानों में ज़रा कह दे,
कि आएं कौन दिशा से हम ।
तू प्यार का सागर है,
तेरी एक बूँद के प्यासे हम ।
लौटा जो दिया तूने,
चले जायेंगे जहां से हम ।
तू प्यार का सागर है..॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowतू प्यार का सागर है – भजन

READ
तू प्यार का सागर है – भजन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
