Khatu Shyam Ji

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है

Wo Kon Hai Jisne Humko Di Pahachan Hai Bhajan Hindi Lyrics

Khatu Shyam JiBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है ||

वो कौन है जिसने,

हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो,

खाटू वाला श्याम है,

जिसकी रहमत से होता,

हर एक काम है,

जिसकी रहमत से होता,

हर एक काम है,

मेरा श्याम है,

मेरा श्याम है ।

वो कौन है जिसने,

हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो,

खाटू वाला श्याम है ॥

हर चाहत पूरी कर दी,

दिल की आवाज को सुनकर,

फूलों की सेज सजा दी,

राहों से कांटे चुनकर,

ये किसकी कृपा से,

हर सुख हर आराम है,

मेरा श्याम है, मेरा श्याम है ।

वो कौन है जिसने,

हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो,

खाटू वाला श्याम है ॥

मुझे याद है बीते दिन वो,

जब खुशियां थी ओझल सी,

हर दिन था दुःख से मिलना,

हर घड़ियाँ थी मुश्किल सी,

फिर किसने आकर,

उनको दिया विराम है,

मेरा श्याम है, मेरा श्याम है ।

वो कौन है जिसने,

हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो,

खाटू वाला श्याम है ॥

कंकर को मोती कर दे,

पत्थर में फूल खिलाए,

इस जग में एक ही है जो,

मिटटी में नाव चलाए,

वो कौन है जो गिरते को,

लेता थाम है,

मेरा श्याम है, मेरा श्याम है ।

वो कौन है जिसने,

हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो,

खाटू वाला श्याम है ॥

हमने तो वो भी पाया,

जो ना था हमारे हक़ में,

‘सोनू’ का नाम लिखा है,

तुमने ही आज फलक में,

ये किसकी बदौलत,

चेहरे पर मुस्कान है,

मेरा श्याम है, मेरा श्याम है ।

वो कौन है जिसने,

हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो,

खाटू वाला श्याम है ॥

वो कौन है जिसने,

हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो,

खाटू वाला श्याम है,

जिसकी रहमत से होता,

हर एक काम है,

जिसकी रहमत से होता,

हर एक काम है,

मेरा श्याम है,

मेरा श्याम है ।

वो कौन है जिसने,

हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो,

खाटू वाला श्याम है ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है PDF

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App