Shri Ganesh

मेरे लाडले गणेश प्यारे भजन

Mere Ladle Ganesh Pyare Bhajan Hindi Lyrics

Shri Ganesh ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मेरे लाडले गणेश प्यारे भजन ||

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

भोले बाबा जी की आँखों के तारे

प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना

॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

तेरी काया कंचन कंचन,

किरणों का है जिसमे बसेरा।

तेरी सूंड सुंडाली मूरत,

तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा ।

तेरी महिमा अपरम्पार,

तुझको पूजे ये संसार ।

प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना ।

॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

प्रभु भजन तुम्हारे गाएं,

सबसे पहले हम तुमको मनाएं ।

धुप दीपो की ज्योति जलाएं,

मन मंदिर मे झांकी सजाएं ।

मेरे भोले भगवान,

दे दो भक्ति का दान ।

प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना ।

॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

मेरे विधन विनाशक देवा,

सबसे पहले करें तेरी सेवा ।

सारे जग मे आनंद छाया,

बोलो जय जय गजानंद देवा ।

बाजे सुर और ताल,

तेरा गुण गाये संसार ।

घुंघरू की खनक खनक जाना, आ जाना ।

॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मेरे लाडले गणेश प्यारे भजन PDF

मेरे लाडले गणेश प्यारे भजन PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App