आज मोहे राधा छल गई रे
आज मोहे राधा छल गई रे,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
मोहे श्यामा, मोहे श्यामा,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे ||
मैं ठाड़ो एक कदम्ब की छैया,
पास में चर रही मोरी गैया,
नैनन के वो तीर चलाए के,
नैनन के वो तीर चलाए के,
मोहे घायल कर गई रे।
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे ||
इन ग्वालिन को मन है कारो,
मैं तेरो बालक भोलो भालो,
बातन मोते बंसी लेके,
बातन मोते बंसी लेके,
साफ़ निकल गई रे।
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे ||
मैया मैं बरसाने जाऊँ,
वाते अपनी बंसरी लाऊँ,
बिन बंसी के मैया निरख मोरी,
बिन बंसी के मैया निरख मोरी,
गैया भग गई रे।
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे ||
मैं भोलो वो चतुर गुजरिया,
ब्रज में ले गई पकड़ उँगरिया,
तनिक छाछ पे नाच नचाए मोहे,
तनिक छाछ पे नाच नचाए मोहे,
गारी दे गई रे।
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे ||
आज मोहे राधा छल गई रे,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
मोहे श्यामा, मोहे श्यामा,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे ||
- sanskritश्रीराधाष्टकम्
- hindiआई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी
- hindiएक नजर कृपा की कर दो, लाडली श्री राधे
- hindiछोटी सी किशोरी मोरे अंगना मे डोले रे
- hindiअरे रे मेरी जान है राधा
- hindiहे करुणा मयी राधे, मुझे बस तेरा सहारा है
- hindiजिस देश में, जिस भेष में, जिस धाम में रहो
- hindiकैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
- hindiकभी भूलू ना.. मेरे राधा रमण
- hindiकरदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार
- hindiखुल गया बैंक राधा, रानी के नाम का
- hindiकरुणामयी किरपामयी, मेरी दयामयी राधे
- hindiलाड़ली अद्भुत नजारा, तेरे बरसाने में है
- hindiमैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में
- hindiमेरी विनती यही है! राधा रानी
Found a Mistake or Error? Report it Now


