माँ सरस्वती विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी हैं। बसंत पंचमी हो या कोई भी शुभ शैक्षणिक कार्य, माँ सरस्वती की आरती का गान करने से मन को शांति और एकाग्रता प्राप्त होती है। भक्तगण पूर्ण श्रद्धा के साथ “जय सरस्वती माता” आरती गाकर देवी का आशीर्वाद मांगते हैं ताकि उनके जीवन से अज्ञानता का अंधकार मिट सके।
यदि आप शुद्ध और स्पष्ट शब्दों में माँ सरस्वती की आरती पढ़ना चाहते हैं, तो Maa Saraswati Aarti PDF हमारी वेबसाइट से डाउनलोड करें। इस पीडीएफ में आरती के साथ-साथ मंत्र और चालीसा भी सम्मिलित है, जिसे आप अपने फोन में सुरक्षित रख सकते हैं।
|| माँ सरस्वती जी की आरती (Maa Saraswati Aarti PDF) ||
जय सरस्वती माता,
मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥
चन्द्रवदनि पद्मासिनि,
द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेजधारी ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥
बाएं कर में वीणा,
दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥
देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥
विद्या ज्ञान प्रदायिनि,
ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और तिमिर का,
जग से नाश करो ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥
धूप दीप फल मेवा,
माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥
माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावे ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥
जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥
Read in More Languages:- hindiश्री शारदा माँ की आरती
- englishShri Saraswati Mata Ki Aarti
- hindiश्री शारदे माँ की आरती
- englishShri Sharde Maa Aarti
- englishShri Sharda Maa Ki Aarti
- englishMaa Saraswati Ji Ki Aarti
- hindiमाँ सरस्वती जी – आरती
Found a Mistake or Error? Report it Now
Download माँ सरस्वती जी की आरती MP3 (FREE)
♫ माँ सरस्वती जी की आरती MP3

