हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। वर्ष 2026 में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के कारण कुल 26 एकादशी तिथियां पड़ेंगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से मन और शरीर की शुद्धि होती है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है।
हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत महत्व दिया जाता है। इस दिन श्री विष्णु की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी या ग्यारस कहा जाता है। एकादशी साल में 24 बार आती है, एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष में। अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी और पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी कहा जाता है।
प्रत्येक एकादशी का अपना महत्व होता है। प्रत्येक माह में पंचांग के अनुसार दो बार एकादशी तिथि पड़ती है, एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। शुक्ल पक्ष की एकादशी अमावस्या के बाद और कृष्ण पक्ष की एकादशी पूर्णिमा के बाद होती है। साल भर में कुल 24 एकादशी तिथियाँ होती हैं, लेकिन पुरुषोत्तम मास (मलमास/अधिकमास) के वर्ष में इनकी संख्या 24 से 26 हो जाती है।
वर्ष 2026 की एकादशी व्रत लिस्ट (List of all Ekadashi Fasts in 2026)
| तिथि | एकादशी |
|---|---|
| जनवरी 14, 2026, बुधवार | षटतिला एकादशी |
| जनवरी 29, 2026, बृहस्पतिवार | जया एकादशी |
| फरवरी 13, 2026, शुक्रवार | विजया एकादशी |
| फरवरी 27, 2026, शुक्रवार | आमलकी एकादशी |
| मार्च 15, 2026, रविवार | पापमोचनी एकादशी |
| मार्च 29, 2026, रविवार | कामदा एकादशी |
| अप्रैल 13, 2026, सोमवार | वरूथिनी एकादशी |
| अप्रैल 27, 2026, सोमवार | मोहिनी एकादशी |
| मई 13, 2026, बुधवार | अपरा एकादशी |
| मई 27, 2026, बुधवार | पद्मिनी एकादशी |
| जून 11, 2026, बृहस्पतिवार | परम एकादशी |
| जून 25, 2026, बृहस्पतिवार | निर्जला एकादशी |
| जुलाई 10, 2026, शुक्रवार | योगिनी एकादशी |
| जुलाई 25, 2026, शनिवार | देवशयनी एकादशी |
| अगस्त 9, 2026, रविवार | कामिका एकादशी |
| अगस्त 23, 2026, रविवार | श्रवण पुत्रदा एकादशी |
|
सितम्बर 7, 2026, सोमवार
|
अजा एकादशी |
| सितम्बर 22, 2026, मंगलवार | परिवर्तिनी एकादशी |
| अक्टूबर 6, 2026, मंगलवार | इंदिरा एकादशी |
| अक्टूबर 22, 2026, बृहस्पतिवार | पापांकुशा एकादशी |
| नवम्बर 5, 2026, बृहस्पतिवार | रमा एकादशी |
| नवम्बर 20, 2026, शुक्रवार | देवोत्थान एकादशी |
| दिसम्बर 4, 2026, शुक्रवार | उत्पन्ना एकादशी |
| दिसम्बर 20, 2026, रविवार | मोक्षदा एकादशी |
एकादशी व्रत के फायदे (Benefits of Ekadashi fast)
एकादशी व्रत के करने के अनेक लाभ होते हैं जैसे कि
- व्यक्ति निरोगी रहता है।
- राक्षस, भूत-पिशाच आदि योनि से छुटकारा मिलता है।
- पापों का नाश होता है।
- संकटों से मुक्ति मिलती है।
- सर्वकार्य सिद्ध होते हैं।
- सौभाग्य प्राप्त होता है।
- मोक्ष मिलता है।
- विवाह बाधा समाप्त होती है।
- धन और समृद्धि आती है।
- शांति मिलती है।
- मोह-माया और बंधनों से मुक्ति मिलती है।
- हर प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं।
- खुशियां मिलती हैं।
- सिद्धि प्राप्त होती है।
- उपद्रव शांत होते हैं।
- दरिद्रता दूर होती है।
- खोया हुआ सबकुछ फिर से प्राप्त हो जाता है।
- पितरों को अधोगति से मुक्ति मिलती है।
- भाग्य जाग्रत होता है।
- ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
- पुत्र प्राप्ति होती है।
- शत्रुओं का नाश होता है।
- सभी रोगों का नाश होता है।
- कीर्ति और प्रसिद्धि प्राप्त होती है।
- वाजपेय और अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है।
- हर कार्य में सफलता मिलती है।
2026 Ekadashi List PDF
Download Ekadashi Vrat List PDF
Found a Mistake or Error? Report it Now

