दर्शन कर लो रे भक्तो, मेहंदीपुर धाम का PDF हिन्दी
Download PDF of Darshan Kar Lo Re Bhakto Mehandipur Dham Ka Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
दर्शन कर लो रे भक्तो, मेहंदीपुर धाम का हिन्दी Lyrics
|| दर्शन कर लो रे भक्तो, मेहंदीपुर धाम का ||
दर्शन कर लो रे भक्तो,
मेहंदीपुर धाम का,
डंका बाजे है यहाँ पे,
बाबा के नाम का,
दर्शन कर लो रे भक्तों,
मेहंदीपुर धाम का ॥
ये सच्चा दरबार यहाँ पे,
रहते बजरंग बाला,
अंजनी माँ के लाला,
प्रेतराज भैरो संग जी के,
भूतो का ये दीवाना,
जादू करे निराला,
चर्चा है भारी है जग में,
इनके तो काम का,
डंका बाजे है यहाँ पे,
बाबा के नाम का,
दर्शन कर लो रे भक्तों,
मेहंदीपुर धाम का ॥
इस मंदिर में आकर देखो,
मूरत राम सिया की,
मूरत राम सिया की,
बड़े ही मनभावन है भक्तो,
यहाँ पे इनकी झांकी,
सबके मन को भाति,
प्यारा नज़ारा यहाँ तो,
आठों ही याम का,
डंका बाजे है यहाँ पे,
बाबा के नाम का,
दर्शन कर लो रे भक्तों,
मेहंदीपुर धाम का ॥
ये है पंचमुखी हनुमाना,
शक्ति इनकी भारी,
ये शिव के अवतारी,
करके इनको नमन यहाँ पे,
लौटते है नर नारी,
इनकी महिमा न्यारी,
सारा ही खेल ये तो,
प्रभु श्री राम का,
डंका बाजे है यहाँ पे,
बाबा के नाम का,
दर्शन कर लो रे भक्तों,
मेहंदीपुर धाम का ॥
दर्शन कर लो रे भक्तो,
मेहंदीपुर धाम का,
डंका बाजे है यहाँ पे,
बाबा के नाम का,
दर्शन कर लो रे भक्तों,
मेहंदीपुर धाम का ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowदर्शन कर लो रे भक्तो, मेहंदीपुर धाम का
READ
दर्शन कर लो रे भक्तो, मेहंदीपुर धाम का
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
