दर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी PDF हिन्दी
Download PDF of Darshan Ko Akhiyan Pyasi Hai Kab Darshan Hoga Shyam Ghani Bhajan Hindi
Khatu Shyam Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
दर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी हिन्दी Lyrics
|| दर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी ||
दर्शन को अखियाँ प्यासी है,
कब दर्शन होगा श्याम धणी,
मुझ निर्धन के घर आँगन में,
कब आवन होगा श्याम धणी,
दर्शन को अखियां प्यासी है,
कब दर्शन होगा श्याम धणी ॥
मेरे घर में तुम्हे बिठाने को,
ना चौकी ना सिंहासन है,
ना दीपक ना बाती है,
ना अक्षत है ना चंदन है,
श्रद्धा के फूलों से तेरा,
अभिनन्दन होगा श्याम धणी,
दर्शन को अखियां प्यासी है,
कब दर्शन होगा श्याम धणी ॥
सावन भादों दोनों बीते,
और बीती होली दिवाली है,
पर मुझे देखने नहीं मिली,
तेरी सूरत भोली भाली है,
ना जाने किस दिन अखियों को,
पग दर्शन होगा श्याम धणी,
दर्शन को अखियां प्यासी है,
कब दर्शन होगा श्याम धणी ॥
दर्शन को अखियाँ प्यासी है,
कब दर्शन होगा श्याम धणी,
मुझ निर्धन के घर आँगन में,
कब आवन होगा श्याम धणी,
दर्शन को अखियां प्यासी है,
कब दर्शन होगा श्याम धणी ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowदर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी
READ
दर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
