देव है ये भोले भक्तो का, खुद भी भोला भाला PDF हिन्दी
Download PDF of Dev Hai Ye Bhole Bhakto Ka Khud Bhi Bhola Bhala Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
देव है ये भोले भक्तो का, खुद भी भोला भाला हिन्दी Lyrics
|| देव है ये भोले भक्तो का, खुद भी भोला भाला ||
देव है ये भोले भक्तो का,
खुद भी भोला भाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला,
शमशानों में भूतो के संग,
इसने डेरा डाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
सागर का हुआ जब मंथन,
तब देव असुर सब आए,
सबको था अमृत पीना,
कोई विष ना पीना चाहे,
छोड़ के अमृत शिव शंकर ने,
सारा विष पी डाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
तपकर के भागीरथ ने,
गंगा धरती पे उतारी,
कोई रोक ना पाया उसको,
धारा में वेग था भारी,
बांध के अपनी जटा में उसको,
अनहोनी को टाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
सावन के महीने में जब,
कावड़ियों की निकले टोली,
हर गली गली में गूंजे,
इसके ही नाम की बोली,
कोई बम बम बोल पुकारे,
कोई कहे बम भोला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
मेवा मिष्ठानो के हो,
या थाल भरे हो फल के,
भोले तो खुश होते है,
लुटिया भर गंगाजल से,
बेल पत्र और आक धतूरा,
और भंगिया पिने वाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
देव है ये भोले भक्तो का,
खुद भी भोला भाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला,
शमशानों में भूतो के संग,r
इसने डेरा डाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowदेव है ये भोले भक्तो का, खुद भी भोला भाला
READ
देव है ये भोले भक्तो का, खुद भी भोला भाला
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
