दुर्गा जी आरती PDF हिन्दी
Download PDF of Durga Ji Aarti Hindi
Durga Ji ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
दुर्गा जी आरती हिन्दी Lyrics
माँ दुर्गा की आरती (Durga ji Aarti PDF) हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह आरती न केवल देवी दुर्गा के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का एक माध्यम है, बल्कि यह भक्तों के मन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार भी करती है। ‘जय अम्बे गौरी’ आरती के गायन से घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता दूर होती है। नवरात्रि के पावन पर्व पर या प्रतिदिन शाम को दुर्गा जी की आरती करने से सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है।
यदि आप शुद्ध और स्पष्ट शब्दों में लिखी हुई आरती की तलाश में हैं, तो आप Durga ji Aarti PDF हमारी वेबसाइट से डाउनलोड करें। इस पीडीएफ में आरती के साथ-साथ मंत्रों का संग्रह भी दिया गया है, जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर सुरक्षित रख सकते हैं और कभी भी पाठ कर सकते हैं।
|| दुर्गा जी आरती (Durga ji Aarti PDF) ||
ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत,
हरि ब्रह्मा शिवरी ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना,
चन्द्रबदन नीको ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै ।
रक्त पुष्प माला,
कण्ठन पर साजै ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
केहरि वाहन राजत, खड़ग खप्परधारी ।
सुर नर मुनिजन सेवत,
तिनके दुखहारी ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।
कोटिक चन्द्र दिवाकर,
राजत सम ज्योति ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
शुम्भ निशुम्भ विडारे, महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना,
निशदिन मदमाती ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
चण्ड मुण्ड संघारे, शोणित बीज हरे ।
मधुकैटभ दोउ मारे,
सुर भयहीन करे ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी,
तुम शिव पटरानी ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
चौसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरू ।
बाजत ताल मृदंगा,
अरु बाजत डमरू ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
तुम हो जग की माता, तुम ही हो भर्ता ।
भक्तन की दुख हरता,
सुख-सम्पत्ति करता ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
भुजा चार अति शोभित, खड्ग खप्परधारी ।
मनवांछित फल पावत,
सेवत नर नारी ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत,
कोटि रतन ज्योति ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
श्री अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानन्द स्वामी,
मनवांछित फल पावै ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत ,
हरि ब्रह्मा शिवरी ।।
ॐ जय अम्बे गौरी ।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowदुर्गा जी आरती

READ
दुर्गा जी आरती
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
