Shri Ganesh

गजानन करदो बेड़ा पार

Gajanan Kardo Beda Paar Bhajan Hindi Lyrics

Shri Ganesh ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| गजानन करदो बेड़ा पार ||

गजानन करदो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हे मनाते हैं,
तुम्हे मनाते हैं,
गजानन तुम्हे मनाते हैं ॥

सबसे पहले तुम्हें मनावें,
सभा बीच में तुम्हें बुलावें,
सभा बीच में तुम्हें बुलावें है ।
॥ गजानंद कर दो बेड़ा पार…॥

आओ पार्वती के लाला,
मूषक वाहन सूंड सुन्दाला,
मूषक वाहन सूंड सुन्दाला ।
॥ गजानंद कर दो बेड़ा पार…॥

भक्त जनों ने टेर लगाई,
सबने मिलकर महिमा गाई,
सबने मिलकर महिमा गाई ।
॥ गजानंद कर दो बेड़ा पार…॥

उमापति शंकर के प्यारे,
तू भक्तों के काज सवारे,
तू भक्तों के काज सवारे ।
॥ गजानंद कर दो बेड़ा पार…॥

लड्डू पेडा भोग लगावें,
पान सुपारी पुष्प चढावें,
पान सुपारी पुष्प चढावें ।
॥ गजानंद कर दो बेड़ा पार…॥

गजानन कर दो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हे मनाते हैं,
तुम्हे मनाते हैं,
गजानन तुम्हे मनाते हैं ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download गजानन करदो बेड़ा पार PDF

गजानन करदो बेड़ा पार PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App