Shiva

हमारे भोले बाबा को, मना लो जिसका दिल चाहे

Hamare Bhole Baba Ko Mana Lo Jiska Dil Chahe Bhajan Hindi Lyrics

ShivaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| हमारे भोले बाबा को, मना लो जिसका दिल चाहे ||

हमारे भोले बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे,
है भोले प्रेम के भूखे,
लुटा लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे ॥

माथे पर चंद्रमा सोहे,
गले में सर्पों की माला,
लटों बह रही गंगा,
नहा लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे ॥

भोले के अंग भभूति है,
कमर में मृग छाला है,
हाथ में डम डम डमरू है,
बजा लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे ॥

भोले की नंदी की सवारी,
बगल में गौरा महतारी,
गोद में गणपति लाला,
खिला लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे ॥

हमारे भोले बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे,
है भोले प्रेम के भूखे,
लुटा लो जिसका दिल चाहे,
हमारे भोलें बाबा को,
मना लो जिसका दिल चाहे ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download हमारे भोले बाबा को, मना लो जिसका दिल चाहे PDF

हमारे भोले बाबा को, मना लो जिसका दिल चाहे PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App