Download HinduNidhi App
Hanuman Ji

हनुमान चालीसा हिंदी अर्थ सहित

Hanuman Chalisa With Meaning Hindi

Hanuman JiChalisa (चालीसा संग्रह)हिन्दी
Share This

|| दोहा ||

श्री गुरु चरण सरोज रज
निज मन मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुवर बिमल जसु
जो दायकु फल चारि।
अर्थ- श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूलि से अपने मन रूपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के निर्मल यश का वर्णन करता हूं, जो चारों फल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला है।

बुद्धिहीन तनु जानिके
सुमिरो पवन-कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं
हरहु कलेश विकार।
अर्थ- हे पवन कुमार! मैं आपको सुमिरन करता हूं। आप तो जानते ही हैं कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल, सद्‍बुद्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुखों व दोषों का नाश कार दीजिए।

|| चौपाई ||

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर |
जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥
अर्थ- श्री हनुमान जी! आपकी जय हो। आपका ज्ञान और गुण अथाह है। हे कपीश्वर! आपकी जय हो! तीनों लोकों, स्वर्ग लोक, भूलोक और पाताल लोक में आपकी कीर्ति है।

राम दूत अतुलित बलधामा |
अंजनी पुत्र पवन सुत नामा॥
अर्थ- हे पवनसुत अंजनी नंदन! आपके समान दूसरा बलवान नहीं है।

महावीर विक्रम बजरंगी |
कुमति निवार सुमति के संगी॥
अर्थ- हे महावीर बजरंग बली!आप विशेष पराक्रम वाले है। आप खराब बुद्धि को दूर करते है, और अच्छी बुद्धि वालों के साथी, सहायक है।

कंचन बरन बिराज सुबेसा |
कानन कुण्डल कुंचित केसा॥
अर्थ- आप सुनहले रंग, सुन्दर वस्त्रों, कानों में कुण्डल और घुंघराले बालों से सुशोभित हैं।

हाथबज्र और ध्वजा विराजे |
कांधे मूंज जनेऊ साजै॥
अर्थ- आपके हाथ में बज्र और ध्वजा है और कन्धे पर मूंज के जनेऊ की शोभा है।

शंकर सुवन केसरी नंदन |
तेज प्रताप महा जग वंदन॥
अर्थ- शंकर के अवतार! हे केसरी नंदन आपके पराक्रम और महान यश की संसार भर में वन्दना होती है।

विद्यावान गुणी अति चातुर |
राम काज करिबे को आतुर॥
अर्थ- आप प्रकान्ड विद्या निधान है, गुणवान और अत्यन्त कार्य कुशल होकर श्री राम के काज करने के लिए आतुर रहते है।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया |
राम लखन सीता मन बसिया॥
अर्थ- आप श्री राम चरित सुनने में आनन्द रस लेते है। श्री राम, सीता और लखन आपके हृदय में बसे रहते है।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा |
बिकट रूप धरि लंक जरावा॥
अर्थ- आपने अपना बहुत छोटा रूप धारण करके सीता जी को दिखलाया और भयंकर रूप करके लंका को जलाया।

भीम रूप धरि असुर संहारे |
रामचन्द्र के काज संवारे॥
अर्थ- आपने विकराल रूप धारण करके राक्षसों को मारा और श्री रामचन्द्र जी के उद्‍देश्यों को सफल कराया।

लाय सजीवन लखन जियाये |
श्री रघुवीर हरषि उर लाये॥
अर्थ- आपने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी को जिलाया जिससे श्री रघुवीर ने हर्षित होकर आपको हृदय से लगा लिया।

रघुपति कीन्हीं बहुत बड़ाई |
तुम मम प्रिय भरत सम भाई॥
अर्थ- श्री रामचन्द्र ने आपकी बहुत प्रशंसा की और कहा कि तुम मेरे भरत जैसे प्यारे भाई हो।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥
अर्थ- श्री राम ने आपको यह कहकर हृदय से लगा लिया की तुम्हारा यश हजार मुख से सराहनीय है।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा |
नारद, सारद सहित अहीसा॥
अर्थ-  श्री सनक, श्री सनातन, श्री सनन्दन, श्री सनत्कुमार आदि मुनि ब्रह्मा आदि देवता नारद जी, सरस्वती जी, शेषनाग जी सब आपका गुण गान करते है।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते |
कबि कोबिद कहि सके कहां ते॥
अर्थ- यमराज, कुबेर आदि सब दिशाओं के रक्षक, कवि विद्वान, पंडित या कोई भी आपके यश का पूर्णतः वर्णन नहीं कर सकते।

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा |
राम मिलाय राजपद दीन्हा॥
अर्थ- आपने सुग्रीव जी को श्रीराम से मिलाकर उपकार किया, जिसके कारण वे राजा बने।

तुम्हरो मंत्र विभीषण माना |
लंकेस्वर भए सब जग जाना॥
अर्थ- आपके उपदेश का विभिषण जी ने पालन किया जिससे वे लंका के राजा बने, इसको सब संसार जानता है।

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू |
लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥
अर्थ- जो सूर्य इतने योजन दूरी पर है कि उस पर पहुंचने के लिए हजार युग लगे। दो हजार योजन की दूरी पर स्थित सूर्य को आपने एक मीठा फल समझकर निगल लिया।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहि |
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥
अर्थ- आपने श्री रामचन्द्र जी की अंगूठी मुंह में रखकर समुद्र को लांघ लिया, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है।

दुर्गम काज जगत के जेते |
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
अर्थ- संसार में जितने भी कठिन से कठिन काम हो, वो आपकी कृपा से सहज हो जाते है।

राम दुआरे तुम रखवारे |
होत न आज्ञा बिनु पैसा रे॥
अर्थ- श्री रामचन्द्र जी के द्वार के आप रखवाले है, जिसमें आपकी आज्ञा बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलता अर्थात् आपकी प्रसन्नता के बिना राम कृपा दुर्लभ है।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना |
तुम रक्षक काहू को डरना ॥
अर्थ- जो भी आपकी शरण में आते है, उस सभी को आनन्द प्राप्त होता है, और जब आप रक्षक है, तो फिर किसी का डर नहीं रहता।

आपन तेज सम्हारो आपै |
तीनों लोक हांक तें कांपै॥
अर्थ- आपके सिवाय आपके वेग को कोई नहीं रोक सकता, आपकी गर्जना से तीनों लोक कांप जाते है।

भूत पिशाच निकट नहिं आवै |
महावीर जब नाम सुनावै॥
अर्थ- जहां महावीर हनुमान जी का नाम सुनाया जाता है, वहां भूत, पिशाच पास भी नहीं फटक सकते।

नासै रोग हरै सब पीरा |
जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥
अर्थ- वीर हनुमान जी! आपका निरंतर जप करने से सब रोग चले जाते है और सब पीड़ा मिट जाती है।

संकट तें हनुमान छुड़ावै |
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥
अर्थ- हे हनुमान जी! विचार करने में, कर्म करने में और बोलने में, जिनका ध्यान आपमें रहता है, उनको सब संकटों से आप छुड़ाते है।

सब पर राम तपस्वी राजा |
तिनके काज सकल तुम साजा॥
अर्थ- तपस्वी राजा श्री रामचन्द्र जी सबसे श्रेष्ठ है, उनके सब कार्यों को आपने सहज में कर दिया।

और मनोरथ जो कोइ लावै |
सोई अमित जीवन फल पावै॥
अर्थ- जिस पर आपकी कृपा हो, वह कोई भी अभिलाषा करें तो उसे ऐसा फल मिलता है जिसकी जीवन में कोई सीमा नहीं होती।

चारों जुग परताप तुम्हारा |
है परसिद्ध जगत उजियारा॥
अर्थ- चारो युगों सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग में आपका यश फैला हुआ है, जगत में आपकी कीर्ति सर्वत्र प्रकाशमान है।

साधु संत के तुम रखवारे |
असुर निकंदन राम दुलारे॥
अर्थ- हे श्री राम के दुलारे! आप सज्जनों की रक्षा करते हैं और दुष्टों का नाश करते हैं।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता |
अस बर दीन जानकी माता॥
अर्थ- आपको माता श्री जानकी से अद्भुत शोभा प्राप्त हुई है, जिससे आप किसी को भी आठ सिद्धियाँ और नौ निधियाँ दे सकते हैं।

राम रसायन तुम्हारे पासा |
सदा रहो रघुपति के दासा॥
अर्थ- आप निरंतर श्री रघुनाथ जी की शरण में रहते हैं, जहां आपके पास बुढ़ापा और असाध्य व्यापारियों के नाश के लिए राम नाम औषधि है।

तुम्हारे भजन राम को पावै |
जनम जनम के दुःख बिसरावै॥
अर्थ- आपके भजन करने से श्री राम जी प्राप्त होते हैं और जन्म जन्मांतर के दुख दूर होते हैं।

अंत काल रघुबर पुर जाई |
जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई॥
अर्थ- अंत समय श्री रघुनाथ जी के धाम को जाएं और यदि फिर भी जन्म लें तो भक्ति करेंगे और श्री राम भक्त कहलाएंगे।

और देवता चित न धरै |
हनुमत सेई सर्व सुख करै॥
अर्थ- हे हनुमान जी! आपकी सेवा करने से सभी प्रकार के सुख मिलते हैं, फिर किसी अन्य देवता की आवश्यकता नहीं रहती।

संकट कटै मिटै सब पीरा |
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥
अर्थ- हे वीर हनुमान जी! जो तुम्हारी सुमिरन रहती है, उसका सब संकट कट जाता है और सब कष्ट मिट जाता है।

जय जय जय हनुमान् गोसाईं |
कृपा करहु गुरु देव की नै॥
अर्थ- हे हनुमान् स्वामी जी! आपकी जय हो, जय हो, जय हो! आप मुझे श्री गुरु जी के समान कृपा करें।

जो सत बार पाठ कर कोई |
छूटहि बंदि महा सुख होइ॥
अर्थ- जो कोई भी इस हनुमान चालीसा का सौ बार पाठ करेगा वह सब बंधनों से मुक्ति देगा और उसे परमानंद देगा।

जो यह पढ़ें हनुमान चालीसा |
होय सिद्धि साखी गौरीसा॥
अर्थ- भगवान शंकर ने इसे हनुमान चालीसा लिखा है, इसलिए वे इसके साक्षी हैं, जिसने इसे पढ़ा उसे ही सफलता प्राप्त होगी।

तुलसीदास सदा हरि चेरा |
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा ॥
अर्थ- हे नाथ हनुमान जी! तुलसीदास सदा ही श्री राम के दास हैं। इसलिए आप उसके दिल में रहते हैं।

|| दोहा ||

पवन तनय संकट हरण
मंगल मूर्ति रूप।
राम लक्ष्मण सीता सहित
हृदय बसहु सुरभूप॥
अर्थ- हे संकट मोचन पवन कुमार! आप आनंद मंगलों के स्वरूप हैं। हे देवराज! आप श्री राम, सीता जी और लक्ष्मण सहित मेरे हृदय में निवास करेंगे।

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download हनुमान चालीसा हिंदी अर्थ सहित PDF

हनुमान चालीसा हिंदी अर्थ सहित PDF

Leave a Comment