Hanuman Ji

हनुमान तुम्हारे सीने में, दुनिया का मालिक रहता है

Hanuman Tumhare Sine Mein Duniya Ka Malik Rehta Hai Bhajan Hindi Lyrics

Hanuman JiBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| हनुमान तुम्हारे सीने में, दुनिया का मालिक रहता है ||

हनुमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है ॥

जो कोई नहीं कर पाया है,
वो तुमने करके दिखाया है,
जिसे ढूंढते तीनों लोको में,
वो तेरे दिल में बैठा है,
हनूमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है ॥

तेरी भक्ति क्या रंग लाइ है,
रीझे तुझ पर रघुराई है,
प्रभु राम नाम का अमृत जो,
तेरी नस नस में बहता है,
हनूमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है ॥

जहाँ राम प्रभु का कीर्तन हो,
वहां हनुमत तेरा दर्शन हो,
जिस घर में मूरत राम की हो,
वहां तेरा पहरा रहता है,
हनूमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है ॥

जो कुछ हम तुमसे कहते है,
‘सोनू’ वो राम भी सुनते है,
ये जोड़ी भक्त भगवान की है,
सारे जग में डंका बजता है,
हनूमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है ॥

हनुमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download हनुमान तुम्हारे सीने में, दुनिया का मालिक रहता है PDF

हनुमान तुम्हारे सीने में, दुनिया का मालिक रहता है PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App