हे संकट मोचन करते है वंदन PDF हिन्दी
Download PDF of Hey Sankat Mochan Karte Hai Vandan Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
हे संकट मोचन करते है वंदन हिन्दी Lyrics
|| हे संकट मोचन करते है वंदन ||
हे संकट मोचन करते है वंदन,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे,
सालासर वाले तुम हो रखवाले,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥
सिवा तेरे ना दूजा हमारा,
तू ही आकर के देता सहारा,
जो भी विपदा आए,
पल में मिट जाए,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥
तूने रघुवर के दुखड़ो को टाला,
हर मुसीबत से उनको निकाला,
रघुवर के प्यारे,
आँखों के तारे,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥
अपने भगतो के दुखड़े मिटाते,
‘हर्ष’ आफत से हमको बचाते,
किरपा यूँ रखना,
थामे तू रखना,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥
हे संकट मोचन करते है वंदन,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे,
सालासर वाले तुम हो रखवाले,
तुम्हरे बिना संकट कौन हरे ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowहे संकट मोचन करते है वंदन
READ
हे संकट मोचन करते है वंदन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
