हे शिव भोले भंडारी PDF हिन्दी
Download PDF of Hey Shiv Bhole Bhandari Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
हे शिव भोले भंडारी हिन्दी Lyrics
|| हे शिव भोले भंडारी ||
हे शिव भोले भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी,
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ॥
बाघम्बर तेरे अंग पर सोहे,
हाथ में तिरशूल भारी,
भूत पिशाच नृत्य करे संग में,
नाचे दे दे ताली,
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ॥
डम डम डमरू बजाए,
नंदी की सवारी,
विष को पीकर क्षण में शिव ने,
देवो की विपदा टारि,
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ॥
उमा रमण शम्भू त्रिपुरारी,
भव भय भंजनहारी,
इस विरले दानी की महिमा,
गावे सब नर नारी,
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ॥
‘दामोदर’ की विनती यही है,
काटो विपदा हमारी,
कष्ट मिटा जग के तुम कर दो,
घर घर में खुशयारी,
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ॥
हे शिव भोले भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी,
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowहे शिव भोले भंडारी
READ
हे शिव भोले भंडारी
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
