हे शिवशंकर, हे करुणाकर PDF हिन्दी
Download PDF of Hey Shivshankar Hey Karunakar Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
हे शिवशंकर, हे करुणाकर हिन्दी Lyrics
|| हे शिवशंकर, हे करुणाकर ||
हे शिवशंकर हे करुणाकर,
हे परमेश्वर परमपिता
हर हर भोले नमः शिवाय,
नमः शिवाय ओम नमः शिवाय
हे शिव शम्भू संकटहर्ता,
विघ्नविनाशी मंगलकर्ता
जिस पर होवे कृपा तुम्हारी,
पल में विपदा दूर हो सारी
तुम सुखसागर हे जगदीश्वर
हे शिवशंकर हे करुणाकर,
हे परमेश्वर परमपिता
देवादिदेव जय महादेवा,
सुर नर मुनि सब करते हैं सेवा
नमः शिवाय मंत्र पंचाक्षर,
जिसने जपा खुश हो गए उस पर
तुम हो दयालु हे भोलेश्वर
हे शिवशंकर हे करुणाकर,
हे परमेश्वर परमपिता
बम-बम भोले डमरू बोले,
तुमने द्वार दया के खोले
जो भी आया शरण तुम्हारी,
रक्षक बन गए तुम त्रिपुरारी
त्रिशूलधर हे महाकालेश्वर
हे शिवशंकर हे करुणाकर,
हे परमेश्वर परमपिता
ब्रह्मा विष्णु ध्यान लगावे,
वेद पुराण शास्त्र यश गावे
गिरिजापति अनन्त अविनाशी,
आनंददाता विश्वप्रकाशी
तुम सर्वेश्वर हे सोमेश्वर
हे शिवशंकर हे करुणाकर,
हे परमेश्वर परमपिता
पूजन किये श्रीराम तुम्हारा,
लंका जीती रावण मारा
दीनानाथ प्रभु सुखदाता ,
औघड़दानी भाग्यविधाता
तुम रामेश्वर हे भक्तेश्वर
हे शिवशंकर हे करुणाकर,
हे परमेश्वर परमपिता
हर हर भोले नमः शिवाय,
नमः शिवाय ओम नमः शिवाय
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowहे शिवशंकर, हे करुणाकर
READ
हे शिवशंकर, हे करुणाकर
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
