Download HinduNidhi App
Misc

माँ वाराही की आरती

Maa Varahi Ki Aarti Hindi

MiscAarti (आरती संग्रह)हिन्दी
Share This

|| आरती ||

माँ वाराही जय-जय, मइया वाराही जय-जय |
मणिपूरक मणिबंधन, पाँव सजे तेरे ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

लाल चुनर माँ ओढ़े, माँग सिंदूर धरती |
दुष्ट दलों को हनती, जग पावन करती ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

कानन कुंडल शोभत, मुकुट भव्य भाता |
माथ पे बिंदिया राजत, छत्र है छवि पाता ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

क्षमा राखि मम् अवगुण, ज्ञान ज्योति करिए |
सब विधि होहुँ सहायक, भक्त मान रखिए ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

सकल निरामय अंबुज, तुम्हरे पग साजे |
केहिं विधि करूँ वंदना, अनहद स्वर बाजे ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

परमेश्वरि! अतुलेश्वरि! भुवनेश्वरि! माता |
विश्वेश्वरी, अधीश्वरि! जग में विख्याता ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

रूप वराह धरे प्रभु, तुम तब शक्ति बनीं |
प्रखर दीप्त मुखमंडल, सब जग तेज करी ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

तुम्हीं चंडिका, काली, महागौरि!राधा |
तुम्हीं चंचला, लक्ष्मी, हर लो सब बाधा ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

सई नदी के तीरे, माँ मंदिर सोहै |
भव्य, अनोखा, अनुपम, दिव्य रूप मोहै ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

अपनी गोद बिठाती, भक्त जो बन जाता |
शार्दूल बन वाहन, इच्छित वर पाता ||
|| ऊँ माँ वाराही जय-जय ||

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download माँ वाराही की आरती PDF

माँ वाराही की आरती PDF

Leave a Comment