|| मैं तो बन के दुल्हन आज सजी ||
श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में,
मैं तो बन के दुल्हन आज सजी,
बस तुम ही हो मेरे तन मन में,
श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ॥
मैं दर दर तुझको खोज रही,
हाँ पल पल तुझको सोच रही,
तेरी प्रीत में जीवन अर्पण है,
मेरी भक्ति का तू दर्पण है,
श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ॥
जब मधुर मुरलिया बाजेगी,
अधरों पर खुशियाँ साजेगी,
तेरी छवि जो निहारूँ अंतस में,
तेरा वास दिखे मुझे कण कण में,
श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ॥
श्यामा रास रचाने आओ ना,
प्रभु नटखट लीला दिखाओ ना,
‘स्वस्ति’ नाम जपे श्यामा श्यामा,
मिले सबको पनाह तेरे चरणन में,
श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ॥
श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में,
मैं तो बन के दुल्हन आज सजी,
बस तुम ही हो मेरे तन मन में,
श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ॥
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now

