मेरे पवनपुत्र हनुमान, करूं मैं तेरा हर पल ध्यान PDF हिन्दी
Download PDF of Mere Pawanputra Hanuman Karu Main Tera Har Pal Dhyan Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
मेरे पवनपुत्र हनुमान, करूं मैं तेरा हर पल ध्यान हिन्दी Lyrics
|| मेरे पवनपुत्र हनुमान, करूं मैं तेरा हर पल ध्यान ||
मेरे पवनपुत्र हनुमान,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू ॥
तेरी मूरतिया पे मन मोरा अटका,
चढ़ाऊं तो पे सिंदूरी पटका,
तेरा संकटमोचन नाम ओ,
तेरा संकटमोचन नाम,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू ॥
तेरी गदा पर मन मेरा अटका,
प्यारी कथाओं में मन मोरा भटका,
तेरे अद्भुत सारे काम ओ,
तेरे अद्भुत सारे काम,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू ॥
तेरे भजनों पे मन मोरा अटका,
प्यारा लगे हर रंग में पटका,
तेरे मन में राम का नाम ओ,
तेरे मन में राम का नाम,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू ॥
तेरी पादुका पे मन मोरा अटका,
मुझे तो लग गया तेरा चसका,
तेरे चरणों में अंतर्ध्यान ओ,
तेरे चरणों में अंतर्ध्यान,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowमेरे पवनपुत्र हनुमान, करूं मैं तेरा हर पल ध्यान
READ
मेरे पवनपुत्र हनुमान, करूं मैं तेरा हर पल ध्यान
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
