प्रीत मोहन से की इस भरोसे पे की
प्रीत मोहन से की,
इस भरोसे पे की,
प्रीत मोहन से की,
इस भरोसे पे की |
चार दिन जिंदगी के,
गुजर जायेंगे,
क्या भरोसा था,
ये वक़्त भी आएगा
वादा करके वो,
हमसे मुकर जायेंगे ||
कल जो राहो में वो,
इत्तिफाकन मिले,
सुन के अरजो तमन्ना,
वो शर्मा गए,
मुस्कुरा के कहा,
रास्ता छोड़ दो,
हमको जल्दी है हम,
अपने घर जाएंगे ||
प्रित मोहन से की,
इस भरोसे पे की,
चार दिन जिंदगी के,
गुजर जायेंगे,
क्या भरोसा था,
ये वक़्त भी आएगा
वादा करके वो,
हमसे मुकर जायेंगे ||
ये मिली है खबर,
घर से निकले है श्याम,
अब जाने ना जाने,
कहा जायेंगे,
बा वफा है तो वो,
मेरे घर आएँगे,
बेवफा है तो कुब्जा के,
घर जायेंगे ||
प्रित मोहन से की,
इस भरोसे पे की,
चार दिन जिंदगी के,
गुजर जायेंगे,
क्या भरोसा था,
ये वक़्त भी आएगा
वादा करके वो,
हमसे मुकर जायेंगे ||
ऐ मेरे दिल तू,
मान जा मान जा,
श्याम है बेवफा,
उनसे दिल ना लगा,
वो आयेंगे आकर,
चले जायेंगे,
तेरी प्रीत को बदनाम,
कर जायेंगे ||
प्रीत मोहन से की,
इस भरोसे पे की,
प्रीत मोहन से की,
इस भरोसे पे की |
चार दिन जिंदगी के,
गुजर जायेंगे,
क्या भरोसा था,
ये वक़्त भी आएगा
वादा करके वो,
हमसे मुकर जायेंगे ||
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now


