|| श्री रघुवर आरती ||
आरती कीजै श्री रघुवर जी की,
सत् चित् आनन्द शिव सुन्दर की।
दशरथ तनय कौशल्या नन्दन,
सुर मुनि रक्षक दैत्य निकन्दन।
अनुगत भक्त भक्त उर चन्दन,
मर्यादा पुरुषोतम वर की।
आरती कीजै श्री रघुवर जी की…।
निर्गुण सगुण अनूप रूप निधि,
सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि।
हरण शोक-भय दायक नव निधि,
माया रहित दिव्य नर वर की।
आरती कीजै श्री रघुवर जी की…।
जानकी पति सुर अधिपति जगपति,
अखिल लोक पालक त्रिलोक गति।
विश्व वन्द्य अवन्ह अमित गति,
एक मात्र गति सचराचर की।
आरती कीजै श्री रघुवर जी की…।
शरणागत वत्सल व्रतधारी,
भक्त कल्प तरुवर असुरारी।
नाम लेत जग पावनकारी,
वानर सखा दीन दुख हर की।
आरती कीजै श्री रघुवर जी की…।
Read in More Languages:- englishShri Ram Ji Ki Aarti
- marathiउत्कट साधुनि शिळा – रामचंद्राची आरती
- marathiत्रिभुवनमंडितमाळ शोभतसे – रामचंद्राची आरती
- marathiजय देव आत्मारामा – रामचंद्राची आरती
- marathiअयोध्या पुरपट्टण – रामचंद्राची आरती
- marathiरत्नांची कुंडले – रामचंद्राची आरती
- marathiश्री रामाची आरती
- englishShri Raghuveer Aarti
- englishShri Ram Raghupati Aarti
- englishShri Sitaram Aarti
- englishShri Janakinath Aarti
- gujaratiરામ જી આરતી
- englishShri Ram Aarti
- hindiश्री राम आरती
- hindiश्री राम जी की आरती
Found a Mistake or Error? Report it Now
Download श्री रघुवर आरती MP3 (FREE)
♫ श्री रघुवर आरती MP3

