सन्तोषी माता की आरती भक्त के जीवन में सुख, शांति और संतोष का संचार करती है। माँ सन्तोषी को प्रेम और धैर्य की देवी माना जाता है, जिनकी आराधना विशेष रूप से शुक्रवार के व्रत के दौरान की जाती है। ‘जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता’ की गूंज से घर का वातावरण शुद्ध होता है और मानसिक तनाव दूर होता है।
भक्तों की सुविधा के लिए हमने इस दिव्य आरती का लिखित और व्यवस्थित रूप तैयार किया है। यदि आप विधि-विधान से पूजा करना चाहते हैं और आरती को संजोकर रखना चाहते हैं, तो Santoshi Mata Aarti PDF हमारी वेबसाइट से डाउनलोड करें। यह पीडीएफ आपकी पूजा को सुगम और भक्तिमय बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
|| सन्तोषी माता आरती (Santoshi Mata aarti PDF) ||
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
सुन्दर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हो ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
गेरू लाल छटा छबि,
बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी,
त्रिभुवन जन मोहे ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
स्वर्ण सिंहासन बैठी,
चंवर दुरे प्यारे ।
धूप, दीप, मधु, मेवा,
भोज धरे न्यारे ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
गुड़ अरु चना परम प्रिय,
तामें संतोष कियो ।
संतोषी कहलाई,
भक्तन वैभव दियो ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
शुक्रवार प्रिय मानत,
आज दिवस सोही ।
भक्त मंडली छाई,
कथा सुनत मोही ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
मंदिर जग मग ज्योति,
मंगल ध्वनि छाई ।
विनय करें हम सेवक,
चरनन सिर नाई ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
भक्ति भावमय पूजा,
अंगीकृत कीजै ।
जो मन बसे हमारे,
इच्छित फल दीजै ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
दुखी दारिद्री रोगी,
संकट मुक्त किए ।
बहु धन धान्य भरे घर,
सुख सौभाग्य दिए ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
ध्यान धरे जो तेरा,
वांछित फल पायो ।
पूजा कथा श्रवण कर,
घर आनन्द आयो ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
चरण गहे की लज्जा,
रखियो जगदम्बे ।
संकट तू ही निवारे,
दयामयी अम्बे ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
सन्तोषी माता की आरती,
जो कोई जन गावे ।
रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति,
जी भर के पावे ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥
- hindiवैभव लक्ष्मी आरती
- englishSantoshi Mata Aarti
- gujaratiલક્ષ્મી માતાની આરતી
- marathiश्री महालक्ष्मीची आरती
- teluguలక్ష్మీ ఆర్తి
- odiaଲକ୍ଷ୍ମୀ ମା’ର ଆରତୀ
- marathiश्री महालक्ष्मीची आरती
- englishShri MahaLakshmi Aarti
- kannadaಲಕ್ಷ್ಮೀ ಮಾತೆಯ ಆರತಿ
- englishLakshmi Ji Ki Aarti
- punjabiਲਕਸ਼ਮੀ ਆਰਤੀ
- englishShri Lakshmi Ji Ki Aarti
- marathiकरवीरपुरवासिनी सुरवरमुनिमाता – महालक्ष्मीची आरती
- marathiॐ नमो आद्यरूपे – महालक्ष्मीची आरती
- hindiलक्ष्मी जी की आरती
Found a Mistake or Error? Report it Now
Download सन्तोषी माता आरती MP3 (FREE)
♫ सन्तोषी माता आरती MP3

