श्री दुर्गा माता स्तुति PDF हिन्दी
Download PDF of Shri Durga Mata Stuti Hindi
Durga Ji ✦ Stuti (स्तुति संग्रह) ✦ हिन्दी
श्री दुर्गा माता स्तुति हिन्दी Lyrics
माँ दुर्गा की महिमा अपार है, और उनकी स्तुति करना भक्तों के लिए शक्ति, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। श्री दुर्गा माता स्तुति एक अत्यंत प्रभावशाली प्रार्थना है, जिसके नियमित पाठ से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर या प्रतिदिन इस स्तुति का गायन करने से साधक को मानसिक शक्ति और देवी भगवती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यदि आप भी माँ दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं और शुद्ध उच्चारण के साथ पाठ करना चाहते हैं, तो आप “Durga Mata Stuti PDF” हमारी वेबसाइट से डाउनलोड करें। इस पीडीएफ में आपको स्तुति के साथ-साथ पूजन विधि की जानकारी भी मिल जाएगी। माँ दुर्गा आपके जीवन को खुशियों और सफलता से भर दें। जय माता दी!
|| श्री दुर्गा माता स्तुति (Durga Mata Stuti PDF) ||
|| मंत्र ||
सर्व मंगल मांगल्ए शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ए त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
|| स्तुति प्रारंभ ||
जय जग जननी आदि भवानी,
जय महिषासुर मारिणी मां ।
उमा रमा गौरी ब्रह्माणी,
जय त्रिभुवन सुख कारिणी मां ।।
हे महालक्ष्मी हे महामाया,
तुम में सारा जगत समाया ।
तीन रूप तीनों गुण धारिणी,
तीन काल त्रैलोक बिहारिणी ।।
हरि हर ब्रह्मा इंद्रादिक के,
सारे काज संवारिणी माँ ।
जय जग जननी आदि भवानी,
जय महिषासुर मारिणी मां
शैल सुता मां ब्रह्मचारिणी,
चंद्रघंटा कूष्मांडा माँ ।
स्कंदमाता कात्यायनी माता,
शरण तुम्हारी सारा जहां।।
कालरात्रि महागौरी तुम हो
सकल रिद्धि सिद्धि धारिणी मां
जय जग जननी आदि भवानी
जय महिषासुर मारिणी माँ
अजा अनादि अनेका एका,
आद्या जया त्रिनेत्रा विद्या।
नाम रूप गुण कीर्ति अनंता,
गावहिं सदा देव मुनि संता।।
अपने साधक सेवक जन पर,
सुख यश वैभव वारिणी मां ।।
जय जगजननी आदि भवानी,
जय महिषासुर मारिणी मां।।
दुर्गति नाशिनी दुर्मति हारिणी
दुर्ग निवारण दुर्गा मां,
भवभय हारिणी भवजल तारिणी
सिंह विराजिनी दुर्गा मां ।
पाप ताप हर बंध छुड़ाकर
जीवो की उद्धारिणी माँ,
जय जग जननी आदि भवानी
जय महिषासुर मारिणी माँ।।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowश्री दुर्गा माता स्तुति

READ
श्री दुर्गा माता स्तुति
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
