Download HinduNidhi App
Misc

श्री यमुना जी की आरती

Shri Yamuna Ji Ki Aarti Hindi

MiscAarti (आरती संग्रह)हिन्दी
Share This

|| आरती ||

ॐ जय यमुना माता, हरि जय यमुना माता ।
जो नहावे फल पावे सुख दुःख की दाता ।।
ॐ जय यमुना माता…

पावन श्रीयमुना जल अगम बहै धारा ।
जो जन शरण में आया कर दिया निस्तारा ।।
ॐ जय यमुना माता…

जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे ।
यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे ।।
ॐ जय यमुना माता…

कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही ।
तुम्हारा बड़ा महातम चारो वेद कही ।।
ॐ जय यमुना माता…

आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो ।
नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो ।।
ॐ जय यमुना माता…

नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी ।
मन बेचैन भया हैं तुम बिन वैतरणी ।।
ॐ जय यमुना माता…

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download श्री यमुना जी की आरती PDF

श्री यमुना जी की आरती PDF

Leave a Comment