श्याम तेरी तस्वीर सिरहाने रख कर सोते है
श्याम तेरी तस्वीर,
सिरहाने रख कर सोते है,
यही सोच कर अपने दोनो,
नैन भिगोते है,
कभी तो तस्वीर से निकलोगे,
कभी तो मेरे श्याम पिघलोगे ||
जाने कब आ जाए,
हम आँगन रोज बुहारे,
मेरे इस छोटे से घर का,
कोना कोना सवारे,
जिस दिन नहीं आते हो,
हम जी भर कर रोते है,
यही सोच कर अपने दोनो,
नैन भिगोते है,
कभी तो तस्वीर से निकलोगे,
कभी तो मेरे श्याम पिघलोगे ||
नन्हे नन्हे हाथों से,
आकर मुझे हिलाएगा,
फिर भी नींद ना टूटे तो,
मुरली मधुर बजाएगा,
जाने कब आजाये,
हम रुक रुक कर रोते है,
यही सोच कर अपने दोनो,
नैन भिगोते है,
कभी तो तस्वीर से निकलोगे,
कभी तो मेरे श्याम पिघलोगे ||
अपनापन हो अखियों में,
होठो पे मुस्कान हो,
ऐसे मिलना जैसे की,
जन्मो की पहचान हो,
इसके खातिर अँखियाँ,
मसल मसल कर रोते हैं,
यही सोच कर अपने दोनो,
नैन भिगोते है,
कभी तो तस्वीर से निकलोगे,
कभी तो मेरे श्याम पिघलोगे ||
कभी कभी घबराए क्या,
हम इस के हकदार है,
जितना मुझको प्यार है,
क्या तुमको भी प्यार है,
यही सोच के करवट,
बदल बदल कर रोते है,
यही सोच कर अपने दोनो,
नैन भिगोते है,
कभी तो तस्वीर से निकलोगे,
कभी तो मेरे श्याम पिघलोगे ||
इक दिन ऐसी नींद खुले,
जब तेरा दीदार हो,
बनवारी फिर हो जाए,
यह अँखियाँ बेकार हो,
बस इस दिन के खातिर,
हम तो दिनभर रोते है,
यही सोच कर अपने दोनो,
नैन भिगोते है,
कभी तो तस्वीर से निकलोगे,
कभी तो मेरे श्याम पिघलोगे ||
श्याम तेरी तस्वीर,
सिरहाने रख कर सोते हैं
यही सोच कर अपने दोनो,
नैन भिगोते है,
कभी तो तस्वीर से निकलोगे,
कभी तो मेरे श्याम पिघलोगे ||
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now


